एमपी घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

पदकों में दो स्वर्ण, दो रजत शामिल खेलपथ संवाद भोपाल। दिल्ली के आर्मी पोलो रायडिंग सेंटर में 9 से 17 अप्रैल, 2022 तक खेली जा रही दिल्ली हॉर्स शो प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य की टीम ने प्रथम तथा आर्मी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।   म.प्र. राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित इस उ.......

भिवानी ने दो स्वर्ण सहित चार पदक जीत दिखाया दम

नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन कपः एथलेटिक्स हरियाणा ने जीते 14 मेडल  खेलपथ संवाद भिवानी। 25वीं नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भिवानी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित चार पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह प्रतियोगिता दो से छह अप्रैल तक चौधरी मोहम्मद कोया स्टेडियम कालीकट केरल में हुई। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 54 पुरुष और 20 महिलाओं सहित 74 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राज.......

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने किया हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष प्रतियोगिता में 28 टीमें कर रहीं भागीदारी खेलपथ संवाद भोपाल। मध्य प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बुधवार को हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता 17 अप्रैल तक चलेगी। प्रतियोगिता मेजर ध्.......

प्रीति और नीतेश का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिये चयन

प्रीति 15 बार कराटे की जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियन खेलपथ संवाद पानीपत। स्थानीय एसडी पीजी कॉलेज के दो खिलाड़ियों का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिये चयन हुआ है। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रीति जागलान ने आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे टूर्नामेंट की 45 किलोग्राम प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल झटक कर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी कराटे गेम्स में स्थान सुनिश्चित किया है। इसी तरह नीतेश ने भी स्वर्णिम सफलता हासिल की है। प्रीति जागलान इंट.......

याक्षिका ने जूनियर बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

खेलपथ संवाद पानीपत। पानीपत शहर की बतरा कॉलोनी में रहने वाली याक्षिका देशवाल ने जूनियर बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया। यह लड़की एक बेहद साधारण परिवार से है। याक्षिका का बड़ा भाई मिलन देशवाल बाक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट है और बड़े भाई से प्रेरणा लेकर याक्षिका ने भी बाक्सिंग की दुनिया में कदम रखा। उसने पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में कोच सुनील के मार्गदर्शन में बाक्सिंग की तैयारी शुरू की।  याक्षिका देशवाल ने पिछल.......

हरियाणा के मुक्केबाजों और पहलवानों की बल्ले-बल्ले

कुश्ती खिलाड़ियों की 10 कैटेगरी सभी को मिलेगा कैश अवार्ड खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। हरियाणा के कुश्ती खिलाड़ियों को बड़ी राहत सरकार ने दी है। कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो व वुशू खेल प्रतियोगिताओं में भार वर्ग (वैट कैटेगरी) की शर्तों को सरकार ने हटा दिया है। कैश अवार्ड पॉलिसी में सरकार ने संशोधन किया है। खिलाड़ियों द्वारा लम्बे समय से इसकी मांग की जा रही थी।  खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक पंकज नैन ने इनका प्रपोजल बनाकर भे.......

खेल जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

फ्लिकर्स एकेडमी हरियाणा के लड़कों ने जीता खिताब खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय हॉकी के गौरवशाली इतिहास में उत्तर प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों का भी विशेष योगदान है। हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। एक समय ओलम्पिक में भारत का दबदबा था। प्रदेश सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के हित को ध्यान में रखते हुए मेरठ में ‘मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी’ की स्थापना की कार्यवाही को आगे बढ़ा रही है। .......

सचिन चमड़िया का कमाल, दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

छठी राष्ट्रीय पैरा बोशिया चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। दिल्ली के सचिन चमड़िया ने छठी राष्ट्रीय पैरा बोशिया चैम्पियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर कमाल कर दिया है। राष्ट्रीय पैरा बोशिया चैम्पियनशिप में उन्होंने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। चितकारा विश्वविद्यालय में आयोजित इस चैम्पियनशिप में 31 साल के सचिन ने एकल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा बीसी-3 श्रेणी में पंजाब की निवरण पम्मा के साथ मिक्स्ड डबल्स में दूसरा .......

राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप हरियाणा की बेटियों के नाम

खेलपथ संवाद चंडीगढ़। मध्य प्रदेश की धरती पर हरियाणा की बेटियों ने कमाल करते हुए 50वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबाल चैम्पियनशिप जीती है। हरियाणा ने दिल्ली को फाइनल मुकाबले में 25-21 से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश और पंजाब संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।  हरियाणा हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। दिग्विजय ने कहा कि 31 मार्च से 4 अप्रै.......

मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी ने जीता कांस्य पदक

राउण्ड ग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी को 5-3 से हराया  दूसरी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष अकादमी चैम्पियनशिप-2022  खेलपथ संवाद भोपाल। दिल्ली के गुमानहेरा में 23 मार्च से 1 अप्रैल, 2022 तक खेली गयी दूसरी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब-जूनियर पुरूष अकादमी चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य पुरूष हॉकी अकादमी की सब जूनियर टीम ने तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में राउण्ड ग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी को 5-3 से परास्त क.......